Viral Today: बज रही थी शादी की शहनाई, दुल्हन भी सज-धज थी तेयार, अचानक फोन आया तो मच गई खलबली

Join and Get Faster Updates

दौसा: Viral Today, राजस्थान के दौसा जिले के नंगल-मीणा गांव से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है. बारात लेकर आए दूल्हे ने जब मंडप में शादी से इनकार किया तो हंगामा मच गया। दूल्हा-दुल्हन पक्ष आपस में भिड़ गए। इसके बाद दुल्हन पक्ष ने बारात में दूल्हे के कपड़े उतरवाए।

Viral Today

Govtnews24 Webteam: Ajab-Gazab News, शादी में शहनाई बज रही थी। लोग खाना खा रहे थे। दुल्हन भी सज-धज कर शादी के लिए तैयार हो गई थी। सभी के चेहरे पर मुस्कान थी लेकिन इसी बीच कुछ ऐसा हुआ जिसके बाद शादी समारोह में खलबली मच गई. बारातियों में आपस में मारपीट हो गई। दूल्हे के कपड़े उतारे गए।

मंडप में ही दूल्हा अर्धनग्न हो गया। उसकी शेरवानी और साफा दूर पड़े थे। उधर, मारपीट की इस घटना की जानकारी मिलते ही दो थानों की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने हंगामे पर काबू पाया। यह पूरा मामला दौसा जिले के नंगल-मीणा गांव का है.

दरअसल एक मई को झुठाहेड़ा गांव के युवक वीरेंद्र मीणा की शादी तय हुई थी. शादी वाले दिन युवक बारात लेकर दुल्हन निशा मीणा के नंगल-मीणा गांव पहुंचा. नांगल मीणा गांव में दुल्हन के घर को पूरी तरह से सजाया गया था. टेंट और स्टेज भी लगाया गया था। फिल्मी और राजस्थानी गीतों पर नृत्य हो रहा था और शहनाई की धुन भी गूंज रही थी। दूल्हा भी साफा और शेरवानी में शादी के पंडाल में पहुंचा. दूल्हा-दुल्हन पक्ष के लोग शादी का खाना खा रहे थे और दूल्हे को मंडप में फेरों के लिए ले जाया गया.

See also  Adipurush के कारण नेपाल में दंगे जैसे हालात, सड़कों पर पुलिस और सिनेमाघरों में भारतीय फिल्मों पर रोक

मंडप में पहुंचते ही दूल्हे ने मना कर दिया। जैसे ही दूल्हा मंडप में पहुंचा, उसके पास एक कॉल आई। इसके बाद दूल्हे ने अपना सिर का कपड़ा फेंक दिया और शादी से इंकार कर दिया। जैसे ही दूल्हे ने शादी के लिए मना किया तो उसे कुछ देर समझाया गया। जब वह नहीं माने तो वहां मारपीट शुरू हो गई। दुल्हन पक्ष के लोगों ने दूल्हे और उसके साथ आए कुछ लोगों को पीटना शुरू कर दिया। इस दौरान दूल्हे वीरेंद्र की शेरवानी भी खोली गई।

मारपीट की सूचना पर दो थानों की पुलिस पहुंची
इधर शादी में विघ्न पड़ते ही शहनाई व डीजे बजवा दिया। लोगों ने खाना भी बंद कर दिया। उधर, इस मारपीट व हंगामे की किसी ने मंडावर व महुआ थाने को सूचना दी।

सूचना मिलते ही दोनों थानों की पुलिस नंगल मीणा गांव पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने ही दूल्हे को शर्ट पहनाई। इसके बाद दोनों पक्षों की लंबी बैठक हुई। इस मुलाकात के बाद वर-वधु पक्ष ने शादी नहीं करने का फैसला किया। साथ ही विवाह समारोह में वधू पक्ष का खर्चा वर पक्ष द्वारा वहन किया गया। इसके बाद बाराती दुल्हन को लिए बिना ही लौट गए।

दुल्हन को दूसरा दूल्हा मिला
बताया जा रहा है कि इस घटना के बाद दुल्हन पक्ष के लोगों ने शादी के लिए लड़का ढूंढ लिया है. परिवार ने अब दुल्हन से दोबारा शादी करने का फैसला किया है। दुल्हन निशा की शादी की तैयारियां फिर से शुरू हो गई हैं।

Leave a Comment